महराजगंज-गोरखपुर MLC सीट से भाजपा प्रत्याशी सी.पी. चन्द विजयी, जानिए हार-जीत के ये आंकड़े

डीएन संवाददाता

महराजगंज-गोरखपुर MLC सीट से भाजपा प्रत्याशी सी.पी. चन्द ने सभी को पीछे छोड़ MLC चुनाव में जीत दर्ज की है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए हार-जीत के सारे आंकड़े

महराजगंज-गोरखपुर MLC सीट से भाजपा प्रत्याशी सी.पी. चन्द जीते
महराजगंज-गोरखपुर MLC सीट से भाजपा प्रत्याशी सी.पी. चन्द जीते


महराजगंज: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में महराजगंज-गोरखपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी सी.पी. चन्द विजय हो गए है। उन्हें चुनाव में कुल 4839 वोट मिले है। वहीं सपा प्रत्याशी रजनीश यादव को कुल 407 वोट मिले है। इसके अलावा 119 मत रिजेक्ट हुए हैं। बता दें कि इस क्षेत्र से वह लगातार दूसरी बार एमएलसी निर्वाचित हुए हैं।

यह भी पढ़ें | बड़ी खबर: गोरखपुर और बस्ती मंडल की नौ सीटों पर ये जीते और इनकी हुई हार

शनिवार के दिन उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 36 में से 27 सीट पर वोटिंग हुई थी। 27 सीटों में से गोरखपुर-महराजगंज सीट पर भी वोटिंग हुई। शनिवार को गोरखपुर-महराजगंज सीट पर 96.80 प्रतिशत मतदात हुआ था। आज विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए वोटों काउंटिंग हुई, जो अब खत्म हो गई है। गोरखपुर-महराजगंज में बीजेपी प्रत्याशी सीपी चंद ने जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें | UP MLC Election: गोरखपुर-महराजगंज से BJP के एमएलसी प्रत्याशी सीपी चन्द हैं करोड़पति, लखनऊ में दर्ज है ये आपराधिक केस

यूपी की 27 एमएलसी सीटों की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। बैलट पेपर की गिनती के बाद परिणाम आज शाम चार बजे तक आने की उम्मीद है। यूपी एमएलसी चुनाव में 58 जिलों में 1.20 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग क‍िया था। कई सीटों के नतीजे सामने आ गए है। 










संबंधित समाचार