ओडिशा में भाजपा ने 10 उपाध्यक्षों और कई पदाधिकारियों को किया नियुक्त

डीएन ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की शुक्रवार से शुरू हो रही दो दिवसीय ओडिशा यात्रा से पहले, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने 10 उपाध्यक्षों समेत कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह


भुवनेश्वर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की शुक्रवार से शुरू हो रही दो दिवसीय ओडिशा यात्रा से पहले, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने 10 उपाध्यक्षों समेत कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, सामल ने 35 पदाधिकारियों को नियुक्त किए जाने की घोषणा की। सामल ने चार महीने पहले ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष का पदभार संभाला था।

नवनियुक्त उपाध्यक्षों में अपराजिता सारंगी, गोलक प्रसाद महापात्र, नौरी नायक, कुसुम टेटे, ललितेंदु बिद्याधर महापात्र, रबी नायक और लेखाश्री सामंतसिंघर शामिल हैं।

इसके साथ ही अविलाश पांडा को भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष और ऐश्वर्या बिस्वाल को महिला मोर्चा का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

शाह शुक्रवार को ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं। अपनी यात्रा के दौरान वह आधिकारिक बैठकों में भाग लेंगे। शाह रात 10.40 बजे यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।










संबंधित समाचार