Presidential Election 2022: राष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू दिल्ली रवाना, कल करेंगी नामांकन

डीएन ब्यूरो

आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के लिए रवाना हो गयी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

द्रौपदी मुर्मू हुई दिल्ली के लिए रवाना (फाइल फोटो)
द्रौपदी मुर्मू हुई दिल्ली के लिए रवाना (फाइल फोटो)


भुवनेश्वर: आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के लिए रवाना हो गयी।

सुश्री मुर्मू एमसीएल गेस्ट हाउस से बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। बड़ी संख्या में उनके समर्थक, भाजपा नेता, पार्टी कार्यकर्ता और शुभचिंतक उन्हें बधाई देने और विदा करने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे। यहां उन्हें भव्य और जोश के साथ विदा किया गया। उनके सम्मान में हवाई अड्डे पर पारंपरिक जनजातीय लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया गया।

दिल्ली रवाना होने से पहले सुश्री मुर्मू ने समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया और सभी का सहयोग मांगा। भाजपा ने मंगलवार को देश के शीर्ष संवैधानिक पद के लिए झारखंड की पूर्व राज्यपाल और ओडिशा के पूर्व मंत्री के नाम की घोषणा की थी।

बीजू जनता दल अध्यक्ष एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पहले ही सुश्री मुर्मू को अपने समर्थन की घोषणा कर चुके हैं और राज्य के सभी विधायकों से पार्टी लाइन से हटकर उन्हें वोट देकर उनकी जीत सुनिश्चित करने की अपील की है।

सुश्री मुर्मू दिल्ली पहुंचने के बाद अपना नामांकन दाखिल करने तक ओडिशा भवन में रुकेंगी।  (वार्ता) 










संबंधित समाचार