Bihar: शराबबंदी के बावजूद हर शाम खुलेआम झलक रहे जाम, नशे में धुत्त 6 मुखिया समेत 19 लोग गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

बिहार में एक ओर प्रदेश को शराबमुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है तो वहीं दूसरी और गांव के ही मुखिया शराब के जाम झलकाते हुए पकड़े गए हैं। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)


रोहतासः बिहार में भले ही शराबबंदी का ढंका बजा दिया गया हो, लेकिन इसके बाद भी लोग शराब का जाम झलकाते हुए नजर आ ही जा रहे हैं। 

दरिगांव थाना क्षेत्र के दरिगांव बाजार स्थित रविंद्र सिंह के घर में कई गांवों के मुखिया, मुखिया पति और पैक्‍स अध्‍यक्ष शराब के साथ जश्‍न मना रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापामारी की तो 19 लोग शराब के नशे में पाए गए। इस कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी मिल रहे इस तरह के मामले हैरान करने वाले हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई में 6 मुखिया में दरिगाव पंचायत के मुखिया राजू पासवान, चेनारी के हाटा पंचायत के मुखिया पारस पासवान, आलमपुर पंचायत के मुखिया विजय पासवान, विश्रामपुर के धर्मेंद्र सिंह, खुर्नू पंचायत के मुन्ना सिंह तथा चेनारी के मुखिया राजवंश सिंह को गिरफ्तार किया गया। साथ ही सदोखर के पैक्स अध्यक्ष कृष्णा सिंह भी नशे में पाए गए। इसके अलावा अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के पास से दो पिस्टल मैगजीन सहित व 23 कारतूस जब्त किया गया है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दरिगांव गांव में सूचना के आधार पर रवीन्द्र सिंह के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान विशेष टीम ने चार मुखिया समेत 19 लोगों को शराब पीते हुए गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों की ब्रेथ एनलाईजर से जांच कराई गई, जिसमें 18 लोगों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में चार मुखिया, दो मुखिया पति के अलावा एक पूर्व पैक्स अध्यक्ष शामिल है।










संबंधित समाचार