Bihar: बेगुसराय में पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौत

डीएन ब्यूरो

बिहार के बेगूसराय जिले में कथित तौर पर गोलीबारी करने और पड़ोसी के घर में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किये जाने के कुछ घंटों बाद 50 वर्षीय एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मौत (फाइल)
मौत (फाइल)


बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में कथित तौर पर गोलीबारी करने और पड़ोसी के घर में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किये जाने के कुछ घंटों बाद 50 वर्षीय एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने बताया कि हीरागज यादव नामक व्यक्ति की मौत के बाद मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गये हैं। उन्होंने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम बीमार पड़ गया और उसे पुलिस कर्मियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कुमार ने बताया कि हीरागज हत्या के एक मामले में 12 साल की सजा काटने के बाद हाल में जमानत पर जेल से बाहर आया था। वह बेगुसराय और खगड़िया जिले में कई मामलों में नामजद था।

अधिकारी ने बताया कि यादव को उसके पड़ोसी द्वारा दर्ज करवायी गई प्राथमिकी के सिलसिले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर बखरी पुलिस थाने में लाया गया था। उस पर गोलीबारी और आगजनी का आरोप लगाया गया था।

कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान वह बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मृतक के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

अधिकारी ने बताया कि उसकी मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस थाने में भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

 










संबंधित समाचार