Jammu Kashmir: बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद मकान पर गिरा बड़ा पत्थर, किशोर की दबकर मौत

डीएन ब्यूरो

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बृहस्पतिवार को भूस्खलन के बाद एक बड़े पत्थर के एक मकान पर गिर जाने से 19 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

किशोर की दबकर मौत (फ़ाइल)
किशोर की दबकर मौत (फ़ाइल)


जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बृहस्पतिवार को भूस्खलन के बाद एक बड़े पत्थर के एक मकान पर गिर जाने से 19 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ठकुरिया इलाके में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से एक बड़ा पत्थर पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया जिससे एक किशोर की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहवान अरशद के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन से अरशद का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि अरशद के परिवार के बाकी सदस्य सुरक्षित हैं।










संबंधित समाचार