Landslide: किश्तवाड़ में भूस्खलन मकान पर बड़ा पत्थर, 19 वर्षीय युवक की मौत,जानिए पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बृहस्पतिवार को भूस्खलन के बाद एक बड़े पत्थर के एक मकान पर गिर जाने से 19 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

19 वर्षीय युवक की मौत
19 वर्षीय युवक की मौत


जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बृहस्पतिवार को भूस्खलन के बाद एक बड़े पत्थर के एक मकान पर गिर जाने से 19 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि ठकुरिया इलाके में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से एक बड़ा पत्थर पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया जिससे एक किशोर की मौत हो गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान अरशद के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन से अरशद का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि अरशद के परिवार के बाकी सदस्य सुरक्षित हैं।










संबंधित समाचार