बड़ी खबर: यूपी में दो दर्जन आईएएस के तबादले, संत कबीर नगर के विवादित जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह सहित कई जिलों के डीएम बदले गये

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश में दो दर्जन आईएएस अफसरों के तबादले किये गये हैं। संत कबीर नगर के विवादित जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह सहित कई जिलों के जिलाधिकारी हटा दिये गये हैं। शासन स्तर पर अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों के तबादले भी किये गये हैं। पूरी लिस्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

फाइल फोटो
फाइल फोटो


लखनऊ: उत्तर प्रदेश में करीब दो दर्जन आईएएस अफसरों के तबादले किये गये हैं।

संत कबीर नगर के विवादित जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह सहित कई जिलों के जिलाधिकारी हटा दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के ADM और SDM बदले गये

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शासन स्तर पर अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों के तबादले भी किये गये हैं।

पूरी लिस्ट:

1. संदीप कुमार CEO भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जिलाधिकारी संत कबीर नगर

2. प्रेम रंजन सिंह जिलाधिकारी संत कबीर नगर से CEO भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण

3. निखिल टीकाराम फुंडे, नगर आयुक्त आगरा से डीएम चंदौली

4. अविनाश सिंह नगर आयुक्त गोरखपुर से डीएम अंबेडकर नगर

5. प्रेरणा शर्मा एसीईओ ग्रेटर नोएडा से डीएम हापुड़

6. ईशा दुहन डीएम चंदौली से अपर आयुक्त मेरठ

7. सैमुअल पाल एन. डीएम अंबेडकर नगर से एमडी केस्को, कानपुर

8. मेधा रुपम डीएम हापुड़ को एसीईओ ग्रेटर नोएडा

उपरोक्त 8 अफसरों की सूची उ.प्र. शासन द्वारा जारी की गयी है।

इसके अलावा निम्न तबादलों की चर्चा है लेकिन आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

1. अनिल ढ़ींगरा, एमडी, जल निगम

2. हेमंत राव अपर मुख्य सचिव पिछड़ा वर्ग व समाज कल्याण आयुक्त

3. के रविन्द्र नायक, अपर मुख्य सचिव, सचिवालय प्रशासन का अतिरिक्त चार्ज

4. लीना जौहरी, प्रमुख सचिव, स्टैम्प व रजिस्ट्रेशन

5. अनिल पाठक, मुख्य सचिव के स्टाफ आफिसर से हटाकर निदेशक सूडा

6. अनिल कुमार, प्रमुख सचिव, श्रम व सेवायोजन

7. रजनीश गुप्ता, प्रमुख सचिव, राजनीतिक पेंशन

8. अजय चौहान पर मुख्यमंत्री का भरोसा कायम, बने रहेंगे PWD में

9. आंजनेय कुमार सिंह मंडलायुक्त मुरादाबाद के पद पर दोबारा नियुक्त 

 










संबंधित समाचार