नौकरशाही की बड़ी हलचल: दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश और पुडुचेरी के मुख्य सचिव बदले गये

डीएन ब्यूरो

नौकरशाही के बड़े फेरबदल में दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश और पुडुचेरी के मुख्य सचिव बदल दिये गये हैं। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नई दिल्ली: केन्द्र सरकार ने एक साथ दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश और पुडुचेरी के मुख्य सचिव बदल दिये हैं। तबादला आदेश के मुताबिक 1987 बैच के आईएएस नरेश कुमार को दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

जबकि NDMC के चेयरमैन धर्मेन्द्र को अरुणाचल प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। 

राजीव वर्मा को पुडुचेरी का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

तबादला आदेश

अब तक पुडुचेरी में मुख्य सचिव के रुप में कार्यरत अश्वनी कुमार वापस दिल्ली आ रहे हैं।

1987 बैच के AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के IAS अधिकारी,  विजय देव को नवंबर 2018 में दिल्ली के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें मार्च 2023 में सेवानिवृत्त होना था, लेकिन उन्होंने सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है और आज उनका कार्यालय में अंतिम दिन है। डाइनामाइट न्य़ूज़ संवाददाता के मुताबिक, विजय देव 21 अप्रैल को दिल्ली और चंडीगढ़ के राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में अपनी नयी पारी की शुरुआत करेंगे।










संबंधित समाचार