Boat Capsized in UP: वाराणसी में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी ओवरलोडेड नाव गंगा नदी में डूबी

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक बड़ी खबर है। यहां यात्रियों से भरी एक नाव गंगा नदी में डूब गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

दो की हालत गंभीर
दो की हालत गंभीर


वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक बड़ी खबर है। यहां शनिवार की सुबह दशाश्‍वमेध घाट से कुछ दूर अहिल्‍याबाई घाट के करीब सैलानियों से भरी एक नाव गंगा नदी में डूब गई। बताया जाता है कि नाव ओवरलोडेड थी, इसमें 34 से अधिक लोग सवार थे। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं। दो लोग गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्रारंरभिक रिपोर्टों के मुताबिक गंगा में नौका संचालन के दौरान अधिक यात्रियों को बैठाने और सुरक्षा के मानकों का पालन न किए जाने की वजह सैलानियों से भरी यह नाव गंगा में डूब गई।

जानकारी के मुताबिक नाव में आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी से वाराणसी आए 34 श्रद्धालु सवार थे। नाव में सवार श्रद्धालुओं के डूबने पर आसपास मौजूद नाविकों ने गंगा में छलांग लगा कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। दो लोगों को बाहर आने कर बाद दिक्कत महसूस हुई, तो उन्हें कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल ले जाया गया है। वहीं हादसे के बाद नाविक भाग निकला है। 

हादसे के बाद नाविक नाव छोड़कर फरार हो गया, लेकिन स्थानीय मल्लाहों और दूसरे नाविकों की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

दशाश्वमेध घाट थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने कहा कि नाव पुरानी थी। इस वजह से उसमें पानी भर गया। इस मामले में पूछताछ की जा रही है। नाविक और उसके साथी तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है। 










संबंधित समाचार