गुना कांड पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज, दिग्विजय के बेटे ने पूछे भाजपा अध्यक्ष से सवाल

डीएन ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा द्वारा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर सवालिया निशान लगाने के बाद आज पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने पलटवार करते हुए पूछा है कि आरोपियों के तार जिस मंत्री से जुड़ रहे हैं भाजपा उनका इस्तीफा कब ले रही है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

विष्णुदत्त शर्मा फाइल फोटो
विष्णुदत्त शर्मा फाइल फोटो


भोपाल: मध्यप्रदेश के गुना जिले में शिकारियों के हमले में तीन पुलिसकर्मियों के शहीद होने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा द्वारा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर सवालिया निशान लगाने के बाद आज दिग्विजय सिंह के पुत्र और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने पलटवार करते हुए पूछा है कि आरोपियों के तार जिस मंत्री से जुड़ रहे हैं, भाजपा उनका इस्तीफा कब ले रही है।

मीडिया में आज आई कुछ तस्वीरों में इस घटना के आरोपी राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के साथ दिखाई दे रहे हैं।

सिसोदिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं और उन्हीं के साथ कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे। इन तस्वीरों को कल दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह ने ही वायरल किया था। (वार्ता)










संबंधित समाचार