सहारनपुर: भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को पुलिस ने किया गिरफ्तार..समर्थकों ने जमकर किया हंगामा

डीएन ब्यूरो

यूपी के सहारनपुर में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर सहारनपुर में गिरफ्तार
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर सहारनपुर में गिरफ्तार


सहारनपुर: निर्वाचन आयोग ने रविवार को चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी थी। घोषणा के साथ ही आचार स‍ंहिता लागू हो गई थी। लेकिन चुनाव संहिता का उल्‍लंघन करते हुए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने सैकड़ों समर्थकों के साथ देवबंद क्षेत्र में रैली निकाली।

पुलिस ने चंद्रशेखर को समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान उन्‍होंने अपनी तबियत खराब होने की शिकायत की। जिसके बाद उन्‍हें उपचार के लिए मेरठ भेज दिया गया।

वहीं चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही समर्थकों ने हाईवे पर जमकर हंगामा मंचाया। इस दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी को भी घेर लिया। 

सीओ अजय शर्मा ने बताया चंद्रशेखर बिना अनुमति के यात्रा निकाल रहे थे। साथ ही उन्‍होंने कहा शांति व्‍यवस्‍था को भंग करने वालों से सख्‍ती से निपटा जाएगा।










संबंधित समाचार