बरेली: कब सुधरेगा समाज.. कलयुगी पिता ने लड़के की चाहत में बेटी को छत से फेंका

डीएन ब्यूरो

देश में सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत लोगों को भले ही बड़े स्तर पर जागरूक किया जा रहा हो लेकिन इसके बावजूद भी लड़की को लेकर कुछ लोगों की सोच आज भी निंदनीय और पूर्वाग्रह से दूषित बनी हुई है। बरेली में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

फाइल फोटो
फाइल फोटो


बरेली: क्या कोई पिता अपने बच्चे को जान से मारने के इरादे से छत से फेंक सकता है, शायद आपका जबाव 'नहीं' होगा, जो सही भी है। लेकिन सच यह भी है कि आज भी हमारे समाज में इस तरह के ऐसे लोग है, जिनकी गलत सोच के कारण समूचा समाज दूषित हो रहा है। यूपी के बरेली में भी एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां  एक पिता ने अपनी  बेटी को इसलिए छत से फेंक दिया क्योंकि उसके घर में दूसरी बार भी बेटी पैदा हो गयी थी। छत से गिरने पर लड़की गंभीर रूप से घायल हो गयी।

यह भी पढ़ें: बरेली में सड़क हादसा, 3 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल 

गंभीर रूप से घायल लड़की को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम परधौली के अरविंद गंगवार की दो बेटियां है। बड़ी बेटी काव्या का जन्म डेढ़ साल पहले हुआ था। पहली बेटी के बाद में पिता को लड़के की चाहत थी। लेकिन इस बार भी उसके घर में लड़के की जगह लड़की पैदा हो गयी, जिससे पति-पत्नी में झगड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें: बरेली: भैंस चोरी के शक में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या की

पड़ोसियों के मुताबिक झगड़े के बाद अरविंद अपनी बेटी काव्या को छत पर ले गया और मौका देखकर उसने अपनी बेटी को छत से नीचे फेंक दिया। लोगों ने बच्ची को नीचे खून से लथपथ पड़ा देखा। जिसके बाद में खून से लथपथ बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 
 










संबंधित समाचार