आजमगढ़: यूपी पुलिस टीम पर रात में हमला, एसओ-एसआई समेत तीन घायल, हमले के बाद कई ग्रामीण फरार

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में एक बार पुलिस टीम पर ग्रामीणों द्वार हमला किये जाने के मामला सामने आया है। इस हमले में एसओ, एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये। हमले के बाद कई ग्रामीण फरार हैं। पूरी खबर..

रानी की सराय थाना, आजमगढ
रानी की सराय थाना, आजमगढ


आजमगढ़: गांव के दो पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने और मारपट के सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर कुछ गांव वालों ने मिलकर हमला कर दिया। इस हमले में एक एसओ, एक दारोगा और एसआई गंभीर रूप से घायल हो गये। 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने बाद में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि कुछ आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गये। क्षेत्र में अभी भी भारी तनाव बताया जाता है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।  

जानकारी के मुताबिक बीती शुक्रवार की दोपहर पुलिस को रानी की सराय थाना क्षेत्र के ग्राम चकीदी में दो पक्षों में कहासुनी और मारपीट की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों का शांति भंग के आरोप में चालान काटा। शाम को कोर्ट के जमानत मिलने के बाद आरोपी गांव पहुंचे। शुक्रवार की रात को ही रंजिश के तहत गांव के दो पक्षों में रात को फिर झगड़ा होने लगा। मारपीट और ईंट-पत्थर चलने लगे।

गांव में फिर मारपीट की सूचना के बाद रात को 10.30 बजे डायल 112 ग्राम चकीदी में पहुंची। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। बताया जाता है कि इस दौरान पुलिस पर ईंट और पत्थर फैंके गये। 

ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीम पर किये गये हमले में एसओ रामायन सिंह दारोगा पूर्णमासी और एसआइ संजय सिंह बुरी तरह घायल हो गये। पुलिस ने मौके  पर अतिरिक्त फोर्स बुलाई।

पुलिस ने चार हमलावों को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ आरोपी घर-गांव छोड़कर फरार बताये जा रहें हैं। पुलिस टीम पर हमले के बाद से पूरे क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है। गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा जगह-जगह दबिश दी जा रही है। 
 










संबंधित समाचार