आजमगढ़: कुख्यात वाहन चोर गिरोह के 14 सदस्य गिरफ्तार, वकील निकला सरगना

डीएन संवाददाता

पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 14 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इस वाहन चोर गैंग का सरगना कानून का रखवाला माना जाने वाला एक अधिवक्ता निकला।

पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से बरामद की चोरी की 60 बाइकें
पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से बरामद की चोरी की 60 बाइकें


आजमगढ़: पुलिस ने जिले के एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 14 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों से चोरी की 60 मोटरसाइकिलें और 1 मारुती वैगनार, 1 कट्टा और 4 कारतूस बरामद किये गये। वाहन चोरों की गिरफ्तारी से वाहन चोरा के कई मामलों से पर्दा उठेगा।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वाहन चोर गैंग का सरगना कानून का रखवाला माना जाने वाला एक अधिवक्ता निकला। पुलिस ने वाहन चोरों के इस गिरोह का भंडाफोड़ कर कई वारदातों को सुलझाने का दावा किया है। गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों से पुलिस की पूछताछ जारी है। 
 










संबंधित समाचार