अरविंद केजरीवाल ने संभाला मुख्यमंत्री पद का कार्यभार

डीएन ब्यूरो

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया।

अरविंद केजरीवाल ने संभाला मुख्यमंत्री पद का कार्यभार
अरविंद केजरीवाल ने संभाला मुख्यमंत्री पद का कार्यभार


नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया।

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ की ग्रहण

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल सदस्य मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, राजेन्द्र पाल गौतम और इमरान हुसैन ने भी यहां दिल्ली सचिवालय में अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभाल लिया। दिल्ली सरकार के अन्य मंत्री कैलाश गहलोट और गोपाल राय भी आज अपना-अपना कार्यभार संभालेंगे।

यह तीसरी बार है जब अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल में किसी महिला सदस्य को शामिल नहीं किया है।

इससे पहले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को रविवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी।

अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आप ने लगातार दूसरी बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया था। 11 फरवरी को आए परिणामों में आप को 70 में से 62 और भारतीय जनता पार्टी को आठ सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस की झोली 2015 की तरह इस बार भी खाली रह गयी थी। (वार्ता)










संबंधित समाचार