
बाराबंकी : बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के चंदूरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 75 वर्षीय कंचना देवी की उनके ही घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उनका शव चारपाई से बंधा मिला।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, बताया गया कि कंचना देवी के पति अवध बिहारी की 15 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अकेली रह रही थीं और मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजारा कर रही थीं। उनके तीन बेटे अशोक, नान्ह और सुरेश लखनऊ में मजदूरी करते हैं।
सुबह देर तक दरवाजा अंदर से बंद रहने पर पड़ोसियों को शक हुआ। जब ग्रामीण घर के अंदर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस और क्षेत्राधिकारी जगत कनौजिया ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Published : 1 April 2025, 4:46 PM IST
Topics : Barabanki Chandura village Dynamite News Mohammadpur Khala police station old Kanchana Devi