Politics: भारत-चीन तनाव के बीच राहुल गांधी ने फिर साधा सरकार पर निशाना, कही ये बात..

डीएन ब्यूरो

भारत और चीन के बीच तनाव बना हुआ है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। पढ़ें पूरी खबर..

राहुल गांधी (फाइल फोटो)
राहुल गांधी (फाइल फोटो)


नई दिल्लीः चीन के मुद्दे पर राहुल गांधी लगातार सरकार से सवाल पूछते रहे हैं। इस बार राहुल गांधी ने दस्तावेज गायब होने के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा है।

राहुल गांधी ने लिखा, जब जब देश भावुक हुआ, फाइलें गायब हुई। माल्या हो या राफेल, मोदी या चोकसी... गुमशुदा लिस्ट में लेटेस्ट हैं चीनी अतिक्रमण वाले दस्तावेज। ये संयोग नहीं, मोदी सरकार का लोकतंत्र-विरोधी प्रयोग है।

यह भी पढ़ें: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर पीएम मोदी का संबोधन, जानिये खास बातें और इसके फायदे  

साथ ही उन्होंने कहा है कि क्यों नहीं! हमें तो एक कदम आगे बढ़कर, देश में बढ़ती ‘असत्य की गंदगी’ भी साफ़ करनी है। क्या प्रधानमंत्री चीनी आक्रमण का सत्य देश को बताकर इस सत्याग्रह की शुरुआत करेंगे।

बता दें कि हाल ही में रक्षा मंत्रालय के दस्तावेज को लेकर काफी विवाद देखने को मिल रहा है। विवाद के कारण इस दस्तावेज को मंत्रालय की वेबसाइट से हटा लिया गया है।










संबंधित समाचार