Uttar Pradesh: छेड़खानी के आरोप में कथित पुजारी की बीच सड़क पर हुई जमकर धुनाई

डीएन ब्यूरो

तमाम कोशिशों के बाद भी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आए दिन छेड़खानी के मामले देखने को मिल रहे हैं। अब इसे लखनऊ पुलिस की लापरवाही कहें या उनका मन। लड़कियों से छेड़खानी के मामले में फोन करने के कई घंटो तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

आरोपी
आरोपी


लखनऊः सरकार एक ओर जहां महिला सुरक्षा के दावें करती है। वहीं आये दिन महिला सुरक्षा से जुड़ी घटनायें सरकारी दावों की पोल खोल देती है। ऐसा ही एक मामला थाना विभूतिखण्ड के विजयतखण्ड इलाके का है।

यह भी पढ़ें: गांधी की जयंती पर यूपी में होगा विधानमंडल के 36 घंटे के विशेष सत्र का आयोजन

यहां सुबह तकरीबन सवा नौ बजे नर्रा बाबा चौराहे के पास एक मंदिर का कथित पुजारी सरेराह लड़कियों से छेड़खानी कर रहा था। आरोप है की इसी बीच कथित पुजारी ने एक 5 साल की बच्ची से भी छेड़छाड़ की। स्थानीय लोगों ने जब आरोपी की हरकत को देखा तो पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। यही नहीं पीड़ित लड़कियों ने भी आरोपी की जमकर धुनाई की और उससे पैर छुआ कर माफ़ी भी मंगवाई। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज के डीएम अमरनाथ उपाध्याय के चहेते एडीएम कुंज बिहारी लाल अग्रवाल की भयंकर नाकामी उजागर

सरेराह घंटो तक यह सब चलता रहा। लेकिन सूचना के बाद भी मौके पर पुलिस घंटो तक नहीं पहुंची। आरोपी युवक की पहचान गोमतीनगर के रहने वाले विजय कुमार पाण्डेय के रूप में हुई है और यह पास के ही हनुमान मंदिर का पुजारी बताया जा रहा है।










संबंधित समाचार