Priyanka Gandhi in Prayagraj: प्रयागराज में नाविकों-मछुआरों से कुछ इस अंदाज में मिलीं प्रियंका गांधी

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस महासचिव और यूपी पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को प्रयागराज में निषाद समुदाय समेत महिलाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मछुआरों और नाविकों के अधिकार को लेकर केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

महिलाओं के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
महिलाओं के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी


प्रयागराज: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को अपने प्रयागराज दौरे के दौरान निषाद समुदाय से मुलाकार की। घूरपुर के बसवार गांव में प्रियंका वहां बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं से मिली और उनकी बातें सुनी। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने मछुआरों और नाविकों के अधिकार को लेकर केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। प्रियंका ने निषाद समुदाय को आश्वासन दिया कि वह उनके मसले को सड़क से संसद तक उठाएंगी। प्रियंका गांधी के इस दौरे के दौरान यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी उनके साथ हैं। 

प्रयागराज दौरे पर घूरपुर के बसवार गांव में पहुंची प्रियंका गाधी ने कहा कि मां गंगा ने फिर उन्हें यहां बुलाया है और उनकी पुकार पर यमुना किनारे आना पड़ा। भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के नाम पर वह निषाद समुदाय को गुमराह कर रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही नाविकों और मछुआरों को उनका अधिकार दिया जाएगा।

इस मौके पर बाँसवार गाँव की महिलाओं ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से अपना दर्द भी साझा किया। प्रियंका ने कहा कि वह भाजपाई हुकूमत की निरंकुशता का शिकार हुए निषाद समुदाय का दर्द बांटने और उनकी आवाज उठाने पहुंची। निषाद समुदाय को हर हाल में अधिकार मिलना चाहिए और कांग्रेस पार्टी हर दमन के विरोध में हरदम खड़ी नजर आएगी। प्रियंका ने कहा कि हर क्रूरता के खिलाफ हम लड़ेंगे और पुरजोर तरीके से लड़ेंगे। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार निषाद समुदाय को केवल वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही है। कांग्रेस की सरकार बनने पर नाविकों को वह सारी सुविधाएं मिलेंगी, जो पहले मिलती रही हैं। दोपहर में करीब सवा दो बजे प्रियंका गांधी वाड्रा बसवार गांव से वापस रवाना हो गईं। 










संबंधित समाचार