अलीगढ़ में सिलेंडर विस्फोट से 2 की मौत, कई घायल

डीएन संवाददाता

अलीगढ़ के बन्ना देवी इलाके में स्थित एक घर में गैस सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई घायल हो गये हैं।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


अलीगढ़: शुक्रवार को अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गये हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी : पर्यावरण के दृष्किोण से अलीगढ़ महत्‍वपूर्ण जगह है

घायलों को वहां के नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: केन्द्र ने जारी की स्मार्ट सिटी की नई सूची, यूपी के तीन शहर भी शामिल
पुलिस सिलेंडर धमाके की वजह पता लगाने में जुटी हुई है। खबर है कि सिलेंडर फटने से पांच मकान फटे हैं। आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह धमाका सारसौल स्थित टीवीएस शोरूम के नजदीक हुआ है।










संबंधित समाचार