लखीमपुर खीरी: अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला करारा हमला..बोला-महागठबंधन की वजह से बीजेपी की भाषा बदल गयी है

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें क्या-क्या कहा है अखिलेश यादव ने..

जनसभा को संबोधित करते  अखिलेश यादव
जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव


लखीमपुर खीरी: लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल को होने वाला है। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव प्रदेशभर में लगातार रैली और चुनावी सभाएं कर रहे हैं।

 

इसकी कड़ी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व यूपी के पूर्व मंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। 

अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा में उमड़ी भारी भीड़

 

अखिलेश यादव के संबोधन की खास बातें

1. भाजपा आय दोगुनी करने वाली थी लेकिन नोटबंदी और जीएसटी ने रोजगार ही छीन लिया है। अब आप लोग उनकी चौकी छीनोगे कि नहीं।

2. बीजेपी जनता को धोखा दे रही है

3. मेरे साथियों को पता होगा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, वोटों की बारिश महागठबंधन के पक्ष में बढ़ती जा रही है।

4. तीन दलों वाले महागठबंधन को बीजेपी वाले महामिलावट बोल रहे हैं। तो वो बताएं कि जिस पार्टी ने 38 दलों के साथ गठबंधन किया है उनको कौनसी महामिलावट कहेंगे?

5. ये महागठबंधन गरीबों का गठबंधन है, किसानों का गठबंधन है।

6. भाजपा के मुद्दे बदल गए हैं। उन्हें सिर्फ पांच साल नहीं, सात साल का हिसाब देना है। पांच साल दिल्ली के- दो साल प्रदेश के!

7. यहाँ हमारे अन्नदाता बैठे हैं। ये बिना मौसम की परवाह किये हमारे लिए मेहनत करते हैं। किसान हमारे देश की आत्मा है।

8.प्रधानमंत्री जी ने डेढ़ गुना मुनाफे की बात कही थी। कोई किसान बताये कि कितना पैसा मिला?. 

9. गन्ना किसानों को चौदह दिन में भुगतान की बात कही गयी थी मगर चौदह दिन में भुगतान नहीं किया गया।

10.भाजपा के राज में हमारी अर्थव्यवस्था पीछे जा रही है। आज पिछले पैंतालीस सालों में बेरोज़गारी सबसे ज्यादा है

11.भाजपा वालों ने आज के समय के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में कोई प्रयास नहीं किया। जब तक पढ़ाई नयी तरह की नहीं होगी तब तक कोई भी देश तरक्की नहीं कर सकता

12. भाजपा वाले देश की सुरक्षा पर भी राजनीति कर रहे हैं। भाजपा ने सबको धोखा देने का काम किया है।










संबंधित समाचार