अखिलेश यादव ने कहा- राज्य में बढ़ी हमारी ताकत, कई नेता सपा में शामिल

admin

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज राज्य की जनता को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए पार्टी से संबंधित कई नई घोषनाएं की और यूपी में सपा की ताकत लगातार बढ़ने की बात कही...

अखिलेश यादव, पूर्व सीएम, यूपी
अखिलेश यादव, पूर्व सीएम, यूपी


लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज राज्य की जनता को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए पार्टी से संबंधित कई घोषणायें की। उन्होंने कहा कि राज्य में उनकी ताकत लगातार बढ़ती जा रही है और कई अन्य पार्टियों के नेता सपा में आ रहे है। उन्होंने सपा में आने वालों का भी स्वागत किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य में हमारी बढ़ती ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अन्य पार्टियों के लोग अपनी पुरानी राजनीतिक पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बसपा के 12 पूर्व प्रत्याशी सपा में शामिल हुए हैं। 4 पूर्व मंत्री और 6 विधायक भी सपा में शामिल हुए हैं। इसके अलावा दूसरी पार्टियों के 95 नेता भी सपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने इन सभी का सपा में शामिल होने का स्वागत किया।

अखिलेश यादव की मौजूदगी में आज सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्रियों में पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज, पूर्व मंत्री हीरामणी पटेल, पूर्व मंत्री इंसराम अली और पूर्व मंत्री देवकली प्रसाद हैं। 










संबंधित समाचार