चुनाव से पहले भाजपा ने बदला राजस्थान का मुखिया, जानिये किसे बनाया पार्टी प्रदेश अध्यक्ष

डीएन ब्यूरो

इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारतीय जनता पार्टी ने चित्तौड़गढ़ के सांसद सी.पी. जोशी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

चित्तौड़गढ़ के सांसद सी.पी. जोशी
चित्तौड़गढ़ के सांसद सी.पी. जोशी


जयपुर: इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चित्तौड़गढ़ के सांसद सी.पी. जोशी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जोशी तत्काल प्रभाव से सतीश पूनिया की जगह लेंगे, जो सितंबर 2019 से राज्य इकाई का नेतृत्व कर रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने नियुक्ति आदेश जारी करते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने लोकसभा सांसद सी.पी. जोशी को राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक ब्राह्मण समुदाय से संबंध रखने वाले जोशी (47) चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद हैं। उन्होंने जाट नेता और आरएसएस समर्थित सतीश पूनिया का स्थान लिया है, जिनका अप्रत्यक्ष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से टकराव देखा गया है।

पूनिया का खेमा उन्हें मुख्यमंत्री पद का दावेदार मानता है।










संबंधित समाचार