Assembly Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी सहित ये नेता हुए भाजपा में शामिल, पढ़ें पूरा अपडेट

डीएन ब्यूरो

राजस्थान में वसुंधरा राजे सरकार में मंत्री रहे देवी सिंह भाटी बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में लौट आए। उनके साथ कुछ अन्य नेता भी पार्टी में शामिल हुए हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी भाजपा में लौटे
पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी भाजपा में लौटे


जयपुर: राजस्थान में वसुंधरा राजे सरकार में मंत्री रहे देवी सिंह भाटी बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में लौट आए। उनके साथ कुछ अन्य नेता भी पार्टी में शामिल हुए हैं।

सीएलसी कोचिंग निदेशक श्रवण चौधरी, बांदीकुई से बसपा के पूर्व प्रत्याशी भागचंद सैनी और गेटवैल हॉस्पिटल, सीकर के बीएल रणवां भी भाजपा में पुनः शामिल हुए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने उन्हें माला और भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर बहुत उत्साह है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के ‘जंगलराज’ और ‘कुशासन’ से आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है।

उन्होंने कहा, “आज भारतीय जनता पार्टी का परिवार और बढ़ रहा है। लोगों का भाजपा के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ा है।”

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास के आधार पर ये नेता पार्टी में शामिल हुए हैं।

पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी पांच साल बाद पार्टी में लौटे हैं।

उन्होंने कहा ‘‘मैं कुछ मुद्दों पर भटक गया था व कुछ गिले शिकवे थे, वो अब दूर हो गए है।”










संबंधित समाचार