Crime in UP: शादी समारोह में गई महिला से आगरा में चार दरिंदों ने किया गैंगरेप

डीएन ब्यूरो

कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश में एक महिला से चार दरिंदों द्वारा गैंगरेप किये जाने की वारदात सामने आयी है। पीड़ित महिला शादी समारोह में गई हुई थी। पढिये पूरी रिपोर्ट

पुलिस ने गैंगरेप के एक आरोपी को किया गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
पुलिस ने गैंगरेप के एक आरोपी को किया गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)


लखनऊ: कोरोना संकट से जूझ रहे उत्तर प्रदेश में आपराधिक घटनाएं भी थमन् का नाम नही ले रही है। ताज नगरी आगरा में शादी समारोह में गई  एक महिला के साथ चार लोगों द्वारा गैंगरेप की घिनौनी घटना के अंजाम दिया गया। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़ित महिला को गंभीर हालत में सड़क किनारे फेंका और फरार हो गये। पुलिस ने इस घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला खाना बनाने का काम करती है और वह रविवार को एक शादी समारोह में कैटरिंग के काम के लिए गई थी। शादी में पूड़ी बेलने आई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद उसके पति की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

महिला के पति द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार पीड़ित महिला एत्माद्दौला थानाक्षेत्र की रहने वाली है और रविवार रात्रि वह एक हलवाई के साथ थाना बरहन चौकी आंवलखेड़ा में एक मैरिज होम में कैटरिंग के काम के लिये गई थी। पीड़िता का आरोप है कि हलवाई और उसका एक साथी उसे शादी पंडाल से दूर ले गए, जहां पहले से उनके तीन साथी मौजूद थे। सभी ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में वे उसे आंवलखेड़ा चौराहे के पास छोड़कर फरार हो गए।

पीड़ित महिला के अनुसार, घटना के बाद वह किसी तरह पास में ही स्थित पुलिस चौकी पहुंची, लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। बाद में ग्रामीणों की मदद से कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने शादी पंडाल में मुख्य आरोपी की हलवाई की तलाश की, लेकिन तब उसका कोई पता नहीं चला। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तलाश जारी है। 










संबंधित समाचार