गुरुग्राम में सुंदर भाटी गिरोह से जुड़ा व्यक्ति गिरफ्तार, कांस्टेबल से लूटी थी कार

डीएन ब्यूरो

सुंदर भाटी गिरोह से जुड़े 24 वर्षीय एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की कार लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

व्यक्ति गिरफ्तार, कांस्टेबल से लूटी थी कार
व्यक्ति गिरफ्तार, कांस्टेबल से लूटी थी कार


गुरुग्राम (हरियाणा):  सुंदर भाटी गिरोह से जुड़े 24 वर्षीय एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की कार लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि रेवाड़ी जिले के शाहबाजपुर गांव के रहने वाले महेश उर्फ ​​मुंडी (24) को पालम विहार अपराध इकाई के एक दल ने रविवार रात को कसोला चौक से गिरफ्तार किया और चोरी की कार भी जब्त कर ली। महेश का साथी अभी भी फरार है।

दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल से एसपीआर रोड पर नौ सितंबर को दो अज्ञात हथियारबंद लोगों ने बंदूक की जोर पर कार लूट ली थी। कांस्टेबल जी20 में सुरक्षा ड्यूटी के लिए जा रहा था।

 










संबंधित समाचार