Uttar Pradesh: लाल जोड़े में सजी दुल्हन ने किया ऐसा काम की पुलिस तक पहुंचा मामला

डीएन ब्यूरो

आगरा में एक अनोखा मामला देखने को मिला है। जहां शादी के लाल जोड़े में बैठी लड़की ने शादी के दिन ही कुछ ऐसा कर दिया जिससे हर जगह हंगामा मच गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


आगराः यहां एक ऐसा मामला देखने को मिला है। जहां शादी के दिन ही दुल्हा और दुल्हन पक्ष में जमकर हंगामा हो गया। 

यह भी पढ़ें: बढ़ता जा रहा साइबर ठगी का मामला, खाते से उड़ाए हजारों रुपए

असल में मैनपुरी शहर कोतवाली के गांव बुर्रा के रहने वाले पंकज की शादी चनेपुर की रहने वाली अंजू से तय की गई थी। शादी के दिन अंजू शादी के लाल जोड़े में पंकज और बारात का इंतजार कर रही थी। पर शाम से रात और रात से देर रात हो गई पर बारात का कोई पता ही नहीं चला। देर रात तक बरात नहीं पहुंची तो दुल्हन पक्ष परेशान हो गया। जानकारी के लिए रात में ही दुल्हन पक्ष के कई लोग गांव बुर्रा आ गए। 

यह भी पढ़ेंः एक माह पहले अगवा हुई किशोरी बरामद, आरोपी ने दुष्कर्म की बात स्वीकार की 

खबरों के मुताबिक दुल्हन पक्ष ने दुल्हे के घर जाकर जबरदस्त हंगामा किया और साथ ही मार पीट भी की थी। दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर आरोप लगाया है। वहीं दुल्हे पक्ष का कहना है कि कोई गाड़ी और यातायात का साधन ना मिलने के कारण उन्हें बारात ले जाने में देरी हो गई। अब दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 










संबंधित समाचार