कनाडा में संदिग्ध गैस रिसाव से 15 की हालत गंभीर, 46 अस्पताल में भर्ती
कनाडा के विन्निपेग में संदिग्ध कार्बन मोनोऑक्साइड रिसाव के बाद 46 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से 15 की हालत बेहद गंभीर है। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर..
ओट्टावा: कनाडा के विन्निपेग में संदिग्ध कार्बन मोनोऑक्साइड रिसाव के बाद 46 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से 15 की हालत गंभीर है। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
People are being taken from the Super 8 on Portage Ave with oxygen bags. At least four ambulances on scene And more arriving. @CTVNews pic.twitter.com/Wxt4wy5O9E
— Jill Macyshon (@JillMacyshonCTV) July 9, 2019
विन्निपेग फायर पैरामेडिक सर्विस के कर्मचारियों के ट्वीट कर बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे अलार्म बजने के बाद इमारत के विभिन्न हिस्सों से कार्बन मोनोऑक्साइड रिसाव का पता चला।
अधिकारियों के हवाले से एक न्यूज रिपोर्ट में बताया गया कि 46 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें से 15 की हालत गंभीर बनी हुयी है। (वार्ता)