झारखंड में 35 पुलिसकर्मी एक साथ बीमार पड़े , पता लगाने के लिए जांच जारी

डीएन ब्यूरो

झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी) के 35 जवान शुक्रवार सुबह बीमार पड़ गए और उन्हें सिर में दर्द, उल्टी की शिकायतों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया।पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

झारखंड में 35 पुलिसकर्मी एक साथ बीमार पड़े
झारखंड में 35 पुलिसकर्मी एक साथ बीमार पड़े


देवघर/रांचीछ झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी) के 35 जवान शुक्रवार सुबह बीमार पड़ गए और उन्हें सिर में दर्द, उल्टी की शिकायतों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जेएपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनमें से 17 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है, जबकि 18 को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।

उन्होंने बताया कि बीमार पड़ने की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

 










संबंधित समाचार