हरियाणा में पुलिस की कार्रवाई के दौरान 1,300 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद

डीएन ब्यूरो

हरियाणा में मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ 15 दिन के पुलिस अभियान के दौरान करीब 1,300 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किए गए। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मादक पदार्थ बरामद (फाइल)
मादक पदार्थ बरामद (फाइल)


चंडीगढ़: हरियाणा में मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ 15 दिन के पुलिस अभियान के दौरान करीब 1,300 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किए गए। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हरियाणा पुलिस ने एक जून को 'ऑपरेशन ध्वस्त' शुरू किया था, जो 15 जून तक जारी रहा। इस दौरान 354 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

विज ने बताया कि 6.28 किलोग्राम हेरोइन के अलावा 15.75 किलोग्राम अफीम, 793.35 किलोग्राम चूरा पोस्त, 22.087 किलो चरस, 409.90 किलोग्राम गांजा और कुछ अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

आरोपियों को अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, अंबाला कैंट, गुरुग्राम, हांसी, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़ और नूंह सहित विभिन्न जिलों से गिरफ्तार किया गया।

 










संबंधित समाचार