मंदिर से लौट रहे 10 तीर्थयात्री सड़क दुर्घटना में घायल

डीएन ब्यूरो

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में बृहस्पतिवार को माता वैष्णो देवी मंदिर से लौट रहे 10 तीर्थयात्री एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सांकेतिक तस्वीर (फ़ाइल)
सांकेतिक तस्वीर (फ़ाइल)


जम्मू कश्मीर: रियासी जिले में बृहस्पतिवार को माता वैष्णो देवी मंदिर से लौट रहे 10 तीर्थयात्री एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कटरा से नयी दिल्ली जा रही एक बस कटरा के बाहरी इलाके में सड़क से फिसल कर पलट गयी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में वाहन में सवार 10 तीर्थयात्री घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और मोड़ पर पलट गई।










संबंधित समाचार