New Delhi: हड्डियों की सेहत किसी एक दिन में नहीं बनती और न ही बिगड़ती है। यह आपकी लाइफस्टाइल और डेली हैबिट्स पर निर्भर करती है। इसलिए यदि आप देर रात खाना खाते हैं और नाश्ता छोड़ते हैं, तो आज ही अलर्ट हो जाइए। यह आदतें आपको समय से पहले कमजोर और बीमार बना सकती हैं। समय रहते बदलाव करें और हड्डियों को मजबूत बनाएं।
आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में देर रात खाना और सुबह का नाश्ता छोड़ना एक आम आदत बन चुकी है। लेकिन यह आदत केवल आपके डाइजेशन या वजन ही नहीं बढ़ा रही, बल्कि धीरे-धीरे आपकी हड्डियों को भी कमजोर कर रही है। हाल ही में जापान की एक रिसर्च में यह खुलासा हुआ है कि लेट नाइट डिनर और ब्रेकफास्ट स्किप करना हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
रिसर्च में क्या सामने आया?
नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी, जापान में की गई एक रिसर्च में 9.27 लाख लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों का अध्ययन किया गया। इस स्टडी में यह पाया गया कि जो लोग देर रात खाना खाते हैं और सुबह का नाश्ता नहीं करते, उनमें हड्डियों के टूटने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं की संभावना कई गुना अधिक होती है।
कैसे देर रात खाना हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है?
- मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है: रात को देर से खाना खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सुस्त हो जाता है, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण ठीक से नहीं हो पाता।
- कैल्शियम और विटामिन D की कमी: रात को खाना खाकर तुरंत सोने से कैल्शियम और विटामिन D का असर कम हो जाता है, जो हड्डियों के लिए बेहद जरूरी हैं।
- नींद में खलल: पेट भारी रहने से नींद बार-बार टूटती है, और नींद की कमी हड्डियों की मरम्मत प्रक्रिया को प्रभावित करती है।
- एसिड और टॉक्सिन का निर्माण: पाचन सही से न होने पर शरीर में एसिड बनता है, जो हड्डियों से कैल्शियम चुरा सकता है।
अन्य हानिकारक आदतें
रिसर्च में यह भी पाया गया कि केवल लेट नाइट डिनर ही नहीं, बल्कि कुछ और आदतें भी हड्डियों के लिए नुकसानदायक हैं:
- धूम्रपान और शराब का सेवन
- फिजिकल एक्टिविटी की कमी
- नींद की कमी
- अनहेल्दी और प्रोसेस्ड फूड का अत्यधिक सेवन
- ये सभी कारक मिलकर हड्डियों को धीरे-धीरे कमजोर बना सकते हैं।
हड्डियों को स्वस्थ रखने के उपाय
- हर दिन सुबह का नाश्ता जरूर करें, और वह पोषण से भरपूर हो।
- रात का खाना सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खाएं।
- डाइट में कैल्शियम और विटामिन D युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें जैसे दूध, दही, अंडा, सूरज की रोशनी आदि।
Lifestyle News: हेल्दी ब्रेकफास्ट में कौन है बेस्ट? इडली या उपमा, जानें किसे चुनना होगा फायदेमंद
- रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या वॉक करें।
- धूम्रपान और शराब से दूरी बनाए रखें।
- कम से कम 7–8 घंटे की नींद जरूर लें।