
पाकिस्तान के कराची में भीषण धमाका
कराची: सिंध प्रांत की राजधानी कराची के एक रिहायशी इलाके में रमजान के पहले दिन सुबह सहरी की तैयारी के दौरान एक भयंकर धमाका हुआ जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। राहतकर्मी अभी भी मलबा हटाकर फंसे लोगों को खोजने में लगे हुए हैं। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आस-पड़ोस के लोग सहायता के लिए जुटे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।
घटना कराची के सोल्जर बाजार के गुल राणा कॉलोनी इलाके स्थित एक घर में हुई।
धमाका इतना ज़ोरदार था कि इमारत का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की जान चुकी है। मरनेवालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने घटना पर दुख जताया है. राहत और बचाव का काम तेजी से जारी है।
बचाव दल के अधिकारी डॉक्टर आबिद शेख ने बताया कि इस इमारत में छोटे-छोटे कमरे बने हुए थे। कम जगह होने की वजह से बचाव अभियान चलाने में बहुत मुश्किल आई।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने अधिकारियों को घायल लोगों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।स्थानीय पुलिस और राहत अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब लोग सुबह का खाना तैयार कर रहे थे।
पुलिस प्रमुख रिजवान पटेल ने बताया कि शुरू में 13 लोगों की मौत की जानकारी मिली थी, लेकिन मलबे से तीन और शव निकाले जाने पर मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई।
अधिकारियों का कहना है कि यह वैध बिल्डिंग नहीं थी, और अलग-अलग कमरों को जोड़ कर इमारत खड़ी कर दी गई थी। इसके पास मौजूद अन्य घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने भी इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है।
Video: AI Summit का चौथा दिन, जानिये भारत मंडपम में क्या-क्या होगा खास?
तलाशी और बचाव ऑपरेशन जारी है। भीड़भाड़ वाला इलाका होने की वजह से प्रशासन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इमारत के काफी छोटे कमरे होने की वजह से बचाव दल को काफी परेशानियां उठानी पड़ीं।
Location : karachi
Published : 19 February 2026, 5:44 PM IST