Bihar Polls: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लगा बड़ा झटका, सबसे करीबी और पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों

जदयू ने शैलेश कुमार की जगह पार्टी के जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल को उम्मीदवार बनाया है। नचिकेता समता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद स्व. ब्रह्मानंद मंडल के पुत्र हैं। ब्रह्मानंद मंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे थे।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 15 October 2025, 9:57 PM IST

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बड़ा झटका लगा है। जमालपुर से चार बार विधायक और पूर्व मंत्री शैलेश कुमार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया, जिससे वह नाराज चल रहे थे। इससे नीतीश कुमार को बड़ा नुकसान हो सकता है।

मुख्यमंत्री के सबसे करीबी थे नीतीश कुमार

जदयू ने शैलेश कुमार की जगह पार्टी के जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल को उम्मीदवार बनाया है। नचिकेता समता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद स्व. ब्रह्मानंद मंडल के पुत्र हैं। ब्रह्मानंद मंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे थे।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

शैलेश कुमार ने बताई इस्तीफे की सच्चाई

मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी बात रखते हुए शैलेश कुमार ने कहा कि मैं वर्ष 1994 से समता पार्टी से जुड़ा हुआ हूं, लेकिन अब जदयू पार्टी को कुछ लोगों ने हाईजैक कर लिया है। यहां अब पुराने कार्यकर्ताओं की बात सुनी नहीं जा रही।”

बीजेपी को चुनौती देंगे ओम प्रकाश राजभर! बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की घोषणा, सीटों पर हुआ विवाद!

जदयू के अंदर हलचल तेज

बताते चलें कि शैलेश कुमार के इस्तीफे को लेकर जदयू के अंदर हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके अलग होने से जमालपुर सीट पर पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। अब देखना यह है कि इस झटके से नीतीश कुमार को कितना नुकसान होगा।

जानें कब होगा मतदान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होते ही शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।

पहले चरण में कितनें जिले और सीटें

पहले चरण में पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा में मतदान होगा।

Location :  Patna

Published :  15 October 2025, 9:31 PM IST