पिता संग बाइक में बैठे बेटे समेत 2 की मौत, 1 घायल

डीएन संवाददाता

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मारी और फरार हो गये। आरोपियों की तलाश जारी

नेशनल हाइवे 2 की घटना
नेशनल हाइवे 2 की घटना


फतेहपुर: किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 बाइक सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल फतेहपुर से हैलेट के लिए रैफर कर दिया गया है। घटना नेशनल हाइवे 2 की है।

जानकारी के मुताबिक फ़तेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा के किसान ढ़ाबा के पास  अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक तीन लोगों में से दो की मौके पर मौत हो गई और एक को जिला अस्पताल फ़तेहपुर से कानपुर हैलेट के लिए रिफर कर दिया गया है।

मृतकों में नरेश (24) पुत्र अर्जुन और रामपाल (46) पुत्र रामप्रसाद है। गम्भीर रूप से घायल अर्जुन को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक नरेश घायल हए अर्जुन का पुत्र था। तीनो हथगांव थाना क्षेत्र के सराय साबा मजरा नगरा गाँव के निवासी थे। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौके पर पहुँचे चौकी इंचार्ज हंसवा, एसओ थरियांव विपिन सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मारी व फरार हो गये। जिसकी तलाश की जा रही है।

हाईवे में घण्टो जाम लगा रहा जिसको हटाने के लिए एसओ थरियांव विपिन सिंह ,और सीओ थरियाव भी घटना स्थल पर पहुँचे।










संबंधित समाचार