फ्रांस में मस्जिद के बाहर गोलीबारी, 8 घायल

डीएन संवाददाता

दक्षिणी फ्रांस के एविगनन शहर में रविवार रात एक मस्जिद के बाहर गोलीबारी हुई जिसमें आठ लोग घायल हो गए।

मस्जिद के बाहर हुई गोलीबारी
मस्जिद के बाहर हुई गोलीबारी


पेरिस: दक्षिणी फ्रांस के एविगनन शहर में रविवार रात एक मस्जिद के बाहर हुई गोलीबारी में आठ लोग घायल हो गए।

एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि प्रशासन इस घटना को आतंकवादी हमला मानने से इनकार कर रही है। पुलिस को संदेह है कि युवाओं के बीच विवाद की वजह से गोलीबारी हुई।

यह भी पढ़े: पेरिस में राष्ट्रपति चुनाव से पहले आतंकी हमला, ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी

यह भी पढ़े: पेरिस: IMF के दफ्तर में 'लेटर बम' से ब्लास्ट, स्कूल में फायरिंग, देश भर में अलर्ट

मस्जिद के बाहर चार लोग घायल हुए हैं जबकि यहां से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक अपार्टमेंट में रह रहे परिवार के चार लोग गोली के छर्रे से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि गोलीबारी स्थानीय समयानुसार रात लगभग 10.30 बजे शुरू हुई। हमलावरों में से एक ने मस्जिद से निकल रहे नमाजियों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। (एजेंसी)










संबंधित समाचार