
नई दिल्लीः आज पूरी दुनिया में विश्व जल दिवस मनाया जा रहा है, जो हर साल 22 मार्च को पड़ता है। जल संरक्षण और सेव वाटर को लेकर कई अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन इसका प्रभाव कम ही देखने को मिलता है।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, दुनिया में 3 प्रतिशत से भी कम पीने का पानी उपलब्ध है। बढ़ती जनसंख्या के चलते पानी की मांग बढ़ती ही जा रही है। कई इलाकों में तो भारी पानी की समस्या देखने को मिल रही है।
वर्तमान में जिस तरह विश्व पानी के संकट से जूझ रहा है, इसको लेकर ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि पानी की वजह से भविष्य खतरे में पड़ सकता है। जल संकट को खत्म करने और लोगों को जागरूक करने के प्रति ये दिवस हर साल मनाया जाता है।
विश्व जल दिवस 2025 की थीम
दुनिया में जितने भी दिवस मनाए जाते हैं उन्हें हर साल एक थीम दी जाती है। वैसे ही विश्व जल दिवस हर साल एक थीम पर आधारित होता है। विश्व जल दिवस की इस साल की थीम 'ग्लेशियर संरक्षण' है। ग्लेशियर में जल संकट को रोकने और जल संरक्षण के बारे में बताने के लिए इस थीम को रखा गया है।
जल संकट को खत्म करने के लिए आप भी सहयोग जरूर करें और पानी को बर्बाद ना करें। आज हम आपको जल संरक्षम करने के कुछ टिप्स बताएंगे, जो जल संकट को खत्म करने में मदद करेगा।
जल संरक्षण के घरेलू उपाय
1. जल संरक्षण के लिए आप वाॉशिंग मशीन को पूरी क्षमता से चलाएं, ताकि ज्यादा पानी इस्तेमाल करने से बच सकें।
2. यदि आपके घर में नल लीक है या नल में पानी का प्रवाह अधिक तेज है तो उसे ठीक करें।
3. हर कोई सुबह ब्रश करते वक्त पानी बंद नहीं करना, पर आप ऐसा ना करें।
4. शेविंग करते समय नल को बंद कर दें, इससे पानी ज्यादा बर्बाद नहीं होगा।
5. आप घर में यूज पानी यानी गंदे पानी का इस्तेमाल अन्य काम के लिए कर सकते हैं।
पानी बचाने के अन्य तरीके
1. ताजे पानी का उपयोग सोच-समझकर करें, खासकर इसे केवल पीने के लिए इस्तेमाल करें।
2. पीने के पानी को सुरक्षित रूप से संभालें और संग्रहित करें।
3. नहाने के लिए शॉवर की जगह बाल्टी और मग का इस्तेमाल करें। इससे पानी कम बर्बाद होगा।
4. जब भी बर्तन धोए तो एक बाल्टी में पानी भरकर धोए। इससे आप पानी कम यूज कर पाएंगे।
5. बोतल में बचा हुआ पानी आप पौधों में डालें, सड़क में ना फेंके।
Published : 22 March 2025, 12:10 PM IST
Topics : Lifestyle Lifestyle News Water Conservation Water conservation measures World Water Day World Water Day 2025 World Water Day 2025 theme