Weather Update: पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश, जानिये अन्य राज्यों का मौसम

डीएन ब्यूरो

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

पंजाब और हरियाणा में हुई बारिश
पंजाब और हरियाणा में हुई बारिश


चंडीगढ़: हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मौसम कार्यालय की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा में पंचकूला, फतेहबाद, भिवानी, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में बारिश हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, गुरदासपुर, रूपनगर, होशियारपुर, जालंधर और मोहाली में वर्षा हुई है।

दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में भी में बारिश हुई है।

दोनों राज्यों और इनकी साझी राजधानी चंडीगढ़ में बीते करीब दो हफ्तों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस वजह से तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है।










संबंधित समाचार