Weather Update: पंजाब और हरियाणा कुछ हिस्सों में गिरा तापमान, जानिये मौसम अपडेट

डीएन ब्यूरो

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बुधवार को सुबह बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

बारिश के बाद अधिकतम तापमान गिरा
बारिश के बाद अधिकतम तापमान गिरा


चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बुधवार को सुबह बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, रूपनगर, मोहाली, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में बारिश हुई है।

विभाग ने बताया कि हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है।

उन्होंने बताया कि बारिश के बाद राजधानी चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।










संबंधित समाचार