Weather Updates: मुंबई समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने कही ये बात

डीएन ब्यूरो

मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई समेत देश के कई राज्यों मे आज बारिश हो सकती है। जिसकी वजह से सर्दी और बढ़ जायेगी। डाइनामाइट न्यूज़ की खास रिपोर्ट में पढ़ें मौसम से जुड़ी सारी जानकारी।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है। वहीं उत्तर भारत के कई इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। इसका असर आम जनजीवन पर पड़ा है। कोहरे की वजह से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं मुंबई समेत देश के कई राज्यों मे आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में मुंबई, ठाणे, रायगढ़, वसई-विरार, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

यहीं नहीं यूपी, बिहार,पंजाब, हरियाणा, झारखंड में भी बारिश की आशंका है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है जिसके कारण ठंड बढ़ेगी। 

बारिश के बाद तापमान में गिरावट आयेंगी जिसकी वजह से ठंड और बढ़ सकती है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी साथ ही कई इलाकों में कोहरे का कोहराम देखने को मिलेगा।










संबंधित समाचार