Uttarakhand Alert: मौसम का बदला मिजाज, उत्‍तराखंड में आपदा जैसे हालात, जानिये पूरा अपडेट

उत्तराखंड में मौसम में अचानक बदलाव से आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रशासन ने क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट

Updated : 12 March 2025, 6:02 PM IST
google-preferred

उत्तराखंड: मौसम ने अचानक करवट बदली है, जिसके चलते उत्तराखंड राज्य के कई इलाकों में आपदा जैसे हालात पैदा हो गए हैं। पहाड़ों पर जमी बर्फ तेजी से पिघलने लगी है, जिसके चलते कई जगहों पर बर्फ जमने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, व्यास घाटी के पास ग्लेशियर टूटने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। जिसके कारण कई प्रमुख सड़कें बंद हो गई हैं और यातायात भी प्रभावित हुआ है। इस समस्या को देखते हुए राज्य प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है।

ग्लेशियर टूटने से हुए नुकसान

व्यास वैली में स्थित एक बड़ा ग्लेशियर अचानक टूटने से कई गाँवों में भारी नुकसान हुआ है। यहां पर चार से पांच फुट तक बर्फ जम गई है। जिसके कारण स्थानीय लोगों के घरों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। घरों की छतें और दीवारें बर्फ के दबाव से ढह गई हैं, पेड़ों की टहनियाँ भी टूटकर सड़कों पर गिर गई हैं, विद्युत लाइनों को भी नुकसान हुआ है। जिससे सड़कें बंद हो गई हैं। 

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

मौसम की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें प्रभावित इलाकों में राहत कार्य में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन इलाकों में और ग्लेशियर टूटने से हालात बिगड़े हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने लोगों से इन प्रभावित इलाकों में ना जाने की अपील की है। इसके साथ ही सरकार ने प्रभावित इलाकों में राहत कार्य के लिए सशस्त्र बलों को तैनात किया है। सड़कें खोलने और बर्फ हटाने के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

बर्फबारी और बारिश का असर

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ बर्फबारी का अनुमान है, जिससे हालात और खराब हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बर्फबारी और बारिश की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो स्थिति को नियंत्रित करना और मुश्किल हो जाएगा।

Published : 
  • 12 March 2025, 6:02 PM IST