प्रतापगढ़: सपा सेक्टर प्रभारी की दिन-दहाड़े गोली मार कर हत्या, लोगों में आक्रोश

डीएन संवाददाता

प्रदेश में अपराध नियंत्रित होने का नाम नहीं ले रहे है। मंगलवार को प्रदेश के जिले प्रतापगढ़ में सपा के सेक्टर प्रभारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पूरी खबर..

घटनास्थल पर मौजूद लोग
घटनास्थल पर मौजूद लोग


प्रतापगढ़: प्रदेश में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। प्रदेश के जिले प्रतापगढ़ मंगलवार को समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई है।जिलें में हुई इस घटना के विरोध में लोग ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।   

मंगलवार को जिले के अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती लोहंगपुर में  समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी हरिश्चंद्र सिंह (58) की गोली मार कर हत्या कर दी गए थी।  वो सरिया, सीमेंट का पैसा चुकाकर बाइक से घर वापस आ रहे थे। इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दी।  जिसके बाद लोगों ने उन्हें सरकार अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया।  जिसके बाद पुलिस बल ने किसी तरह लोगों को शांत करा कर उन्हें जाम लगाने से रोका।  










संबंधित समाचार