उत्तर प्रदेश में 74 आईएएस अफसरों के तबादले, आखिर सीएम ने चुन ही लिया अपना प्रमुख सचिव, पूरी लिस्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बंपर तबादले हुए हैं। आज 74 आईएएस अफसरों के तबादले किये गये हैं। इस बीच सीएम ने अपना प्रमुख सचिव भी आखिरकार दो महीने बाद नियुक्त कर ही दिया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बंपर तबादले हुए हैं। आज 74 आईएएस अफसरों के तबादले किये गये हैं। इस बीच सीएम ने अपना प्रमुख सचिव भी आखिरकार दो महीने बाद नियुक्त कर ही दिया। आलोक कुमार- प्रथम को दो दिन पहले की तबादला सूची में प्रमुख सचिव गृह बनाया गया था लेकिन आज की तबादला सूची में उनकी जगह इस पद पर अरविंद कुमार को बिठाया गया है। 11 जिलों के डीएम बदले गये हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ आपको बता रहा है कि इस सूची में किन अफसरों के कद बढ़ें हैं और किसके घटे हैं..
1. संजय अग्रवाल के पर कतर दिये गये हैं।
2. कुमार कमलेश का कद बढ़ा है।
3. चंद्र प्रकाश का कद बढ़ा है। ये अब सूबे के नये कृषि उत्पादन आयुक्त बने हैं।
4. आलोक कुमार - 1 का कद बढ़ा है। अब ये ऊर्जा विभाग के नये बॉस संजय अग्रवाल की जगह होंगे।
5. सदाकांत से आवास विभाग वापस ले लिया गया है। ये अब सिर्फ पीडब्ल्यूडी संभालेंगे।
6. मुकुल सिंघल को आवास विभाग का महत्वपूर्ण जिम्मा दिया गया है।
पूरी लिस्ट इस प्रकार है-