उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर नाबालिग से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

गौतमबुद्ध नगर जिले में 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बलात्कार (फाइल)
बलात्कार (फाइल)


नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले में 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नोएडा सेक्टर-63 थाना के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि 20 मार्च को एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसकी नाबालिग बेटी को पड़ोस में रहने वाले विक्की सागर (22) नामक युवक ने अगवा कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और आज आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अपहृत किशोरी को बरामद किया।

मान ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान दुष्कर्म की जानकारी प्राप्त हुई जिसके बाद दुष्कर्म की धाराएं जोड़ी गईं। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 










संबंधित समाचार