Uttar Pradesh: विधवा से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

शहर के बरौला गांव में रहने वाली एक विधवा महिला के साथ बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर


नोएडा: शहर के बरौला गांव में रहने वाली एक विधवा महिला के साथ बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म मामला- अदालत ने सीबीआई के आरोप पत्र पर लिया संज्ञान

थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने आज यहां बताया कि बरौला गांव में रहने वाली एक महिला ने दो माह पूर्व थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सत्येंद्र चौधरी नामक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया।उन्होंने बताया कि महिला के पति का देहांत हो चुका है। सत्येंद्र उसके साथ काफी दिनों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहा। उसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश- घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म

शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने आज सत्येंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। (भाषा)










संबंधित समाचार