Kisan Tractor Rally LIVE Updates: भारी बवाल के बीच दो किसानों की मौत, दिल्ली के कई इलाकों में इंटरनेट बंद

डीएन ब्यूरो

किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान भारी बवाल के बीच दो किसानों की मौत हो गयी है। दिल्ली सीमा से लगे कई क्षेत्रों की इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी है। किसानों बवाल जारी है। पढिये, ताजा अपडेट डाइनामाइट न्यूज़ पर

ट्रैक्टर से स्टंटबाजी में गयी किसान की जान
ट्रैक्टर से स्टंटबाजी में गयी किसान की जान


नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान भारी बवाल के बीच दो किसानों की मौत हो गयी है। दिल्ली सीमा से लगे कई क्षेत्रों की इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी है। जगह-जगह किसानों बवाल जारी है। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद भी किसान बेकाबू है और हालत तनावपूर्ण बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Farmers Tractor Rally Live: लालकिले पहुंचे प्रदर्शनकारी किसान, दिल्ली की सड़कों पर अराजकता का आलम, पुलिस हालात संभालने में बुरी तरह नाकाम


दिल्ली में ट्रैक्टर रोली के दौरान दो किसानों की मौत हो गई। एक किसान की मौत ट्रैक्टर से स्टेंटबाजी करते समय ट्रैक्चर के पलटने से हुई। कुंडली बॉर्डर भी एक किसान की मौत हो गयी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिंघू बार्डर, टिकीर बॉर्डर, गाजीपुर समेत कई क्षेत्रों मं इंटरनेट सर्विस अगले आदेश तक के लिये बंद कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें: Kisan Andolan: भाजपा कार्यालय पर जाने की कोशिश में किसान, दिल्ली के आईटीओ पर जमकर पथराव-लाठीचार्ज, कई घायल, बवाल जारी


पुलिस द्वारा कई स्थानों पर किसानों को खदेड़ा जा रहा है। पुलिस ने कई किसानों पर लाठीचार्ज भी किया है। आईटीओ पर कुछ किसानों द्वारा पथराव भी किया गया और पुलिस पर लोहे की रॉड फैंकी गयी। लाठीचार्ज और पथराव में कुछ के घायल होने की भी खबरें हैं।

यह भी पढ़ें: VIDEO: वीडियो में देखकर समझें कैसे किसानों ने किया लालकिले पर कब्जा, पूरा आंदोलन वीडियो में कैद

इससे पहले आज किसानों द्वारा दिल्ली के बॉर्डर के बाद शहर के अंदर भी बैरिकेडिंग तोड़ी गई। लाठीचार्ज, पथराव, झड़प और टकराव के बाद कुछ किसान लाल किले पहुंच गये। हालत बेहद तनावपूर्ण बने हुए है, दिल्ली पुलिस किसानों को काबू करने में लाचार सी दिख रही है। यहां से किसानों ने इंडिया गेट और लाल किले की तरफ बढ़ने को कोशीश की लेकिन कुछ किसान लाल किले पहुंच गये। 

यह भी पढें: Farmer's Tractor Rally LIVE: दिल्ली बॉर्डर पर भारी बवाल, किसानों ने उखाड़े बैरिकेड्स, तोड़फोड़-हाथापाई, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

इससे पहले पुलिस द्वारा आईटीओ के अलावा पूर्वी और उत्तर पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली सभी सड़कों को पुलिस ने बंद कर दिया गया। किसी भी यातायात की अनुमति नहीं दी जा रही है। वहीं, आईटीओ पर पुलिस और किसानों के बीच टकराव जारी है। पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। किसान अभी भी डटे हैं। किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली के आईटीओ और नांगलोई में पथराव की खबरें है। 

देश की राजधानी दिल्ली के अतिमहत्वपूर्ण क्षेत्र और पुलिस मुख्यालय के सामने ITO पर पुलिस और किसानों में टकराव देखने को मिला। यहां बेकाबू किसानों को खदेड़ने के लिये पुलिस को एर बार फिर आंसू गैस के गोले ने पड़े। किसान हाथों में लाठियां लेकर अड़े हुए हैं। कुछ किसान पत्थरबाजी करते हुए भी देखे गये। यहां कुछ किसानों ने एक खड़ी डीटीसी बस को भी हटाने और धकेलने की कोशिश की।

 

किसान सुबह से ही दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिशों में जुटे हुए थे, जिन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की। दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई हुई पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं के बाद किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। किसान और पुलिस के बीच भारी बवाल मच गया।

पंजाब और हरियाणा बॉर्डर के अलावा यूपी बॉर्डर पर भी किसानों और पुलिस के बीच झड़प के खबरें हैं। यूपी-दिल्ली से लगे गाजीपुर बॉर्डर से निकले किसानों ने अक्षरधाम में बैरिकेड्स को तोड़ दिया। दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डरों से बाद में किसानों दिल्ली के अंदर प्रवेश किया। किसानों का भारी बवाल जारी है।










संबंधित समाचार