त्रिपुरा विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने सहायक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया

डीएन ब्यूरो

त्रिपुरा विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष की एक छात्रा ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया है कि एक सहायक प्रोफेसर ने उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यौन उत्पीड़न (फाइल)
यौन उत्पीड़न (फाइल)


अगरतला: त्रिपुरा विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष की एक छात्रा ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया है कि एक सहायक प्रोफेसर ने उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि कथित घटना सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में तब हुई जब आरोपी ने समाजशास्त्र विभाग की इस छात्रा को मौखिक परीक्षा के लिए बुलाया।

सहायक महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) ज्योतिषमन दास चौधरी ने बताया कि पुलिस ने सहायक प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।

छात्रा ने आरोप लगाया कि परीक्षा से संबंधित सवाल पूछने के बजाय आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता की उम्र 20 साल के आसपास है।

इस बीच कुलपति गंगा प्रसाद प्रसेन ने कहा कि इस आरोप की निष्पक्ष जांच करायी जायेगी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ त्रिपुरा विश्वविद्यालय एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है और यह कुछ निश्चित नियमों एवं विनियमों के तहत चलता है। विश्वविद्यालय प्रशासन आरोपों की जांच के लिए एक समिति गठित करेगा और उसके निष्कर्ष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।’’

 










संबंधित समाचार