Himachal Election Result: हिमाचल में भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, जानिये अपडेट, किसके हाथ लगेगी सत्ता की चाबी?

डीएन ब्यूरो

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिये वोटों की गिनती जारी है। चुनाव नतीजे आज घोषित किये जाएंगे। जारी मतगणना के बीच डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़िये ताजा अपडेट

हिमाचल में भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर
हिमाचल में भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर


नई दिल्ली/: हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किये जाएंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रुझानों में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। सत्ताधारी भाजपा को कांग्रेस कई सीटों पर मात देती दिख रही है।

अब तक के रुझानों में हिमाचल की कुल 68 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 32 सीटों और कांग्रेस 33 सीटों पर आगे चल रही है। दोनों पार्टियां लगातार आगे-पीछे चल रही है। भाजपा के लिये सत्ता में वापसी की राह कठिन होती जा रही है। 

हिमाचल में 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा। सुबह 8 बजे से 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है।

हिमाचल में एक ही चरण में 12 नवंबर को आयोजित किया गया था। प्रदेश की 68 सीटों पर करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, जबकि 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर के लोग शामिल हुए थे।










संबंधित समाचार