Gold price: लगातार बढ़त के बाद फिर नीचे गिरा सोने का भाव, चांदी भी पहुंची 70 हजार पार, जानें ताजा रेट

डीएन ब्यूरो

पिछले कुछ दिनों में सोने के भाव में काफी तेजी देखी गई थी। लेकिन आज फिर से सोने के दाम नीचे गिर गए है। वहीं चांदी का रेट भी 70 हजार रूपए पर आ कर रुक गया है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानें सोने का ताजा भाव

फिर से नीचे गिरा सोने का भाव (फाइल फोटो)
फिर से नीचे गिरा सोने का भाव (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों में सोने के भाव में काफी तेजी देखी गई थी। लेकिन आज फिर से सोने के दाम नीचे गिर गए है। बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे सोने के भाव पर सोमवार को ब्रेक लग गया। कुछ दिनों पहले 55 हजार रूपए प्रति 10 ग्राम बिकने वाला सोना आज फिर से 52 हजार रूपए प्रति 10 ग्राम की कीमत पर आ गया। हीं चांदी का रेट भी 70 हजार रूपए पर आ कर रुक गया है। सोने की कीमत में आज 0.25 प्रतिशत की गिरावट आ गई है।

वहीं चांदी का रेट भी 70 हजार रूपए पर आ कर रुक गया है। चांदी के दाम में 0.50 फीसदी की गिरावट आई है, जिसके बाद चांदी 70, 015 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 

कीमती घातुओं पर कच्चे तेल की गिरावट का असर 

सोमवार को इंटरनेशनल लेकर पर कच्चे तेल का भाव गिरकर गया है। जिसका असर कीमती घातुओं पर कीमत पर पड़ रहा है। कच्चे तेल के दाम में आई कमी से सोना का भाव बुरी तरह से टूट गया। सोने की कीमत 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ फिर से 52 हजार रूपए प्रति 10 ग्राम की कीमत पर आ गई है। वहीं चांदी पर इसका काफी असर हुआ है। चांदी के दाम में 0.50 फीसदी की गिरावट आई है। 

14 साल के रिकॉर्ड पर था कच्चे तेल का दाम

रूस और यूक्रेन के बीच हो रही जंग के बीच बीते दिनों कच्चे तेल की कीमत अपने 14 साल के रिकॉर्ड पर थी, जहां कच्चे तेल का दाम 139 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। वहीं अब रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत की अटकलों के चलते कच्चे तेल के दाम में फिर से गिरावट आई है। जिसके बाद कच्चे तेल की कीमत 108 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं। 










संबंधित समाचार